10 Best Fielders In World Cricket - Best Fielder in The World

क्रिकेट के इस खेल में फील्डर को गेंद का रक्षक माना जाता है। Best Fielder अपने क्षेत्ररक्षण(Fielding) के दम पर किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।

वैसे क्रिकेट के इतिहास में एक से एक बेहतरीन फील्डर देखने को मिलते ही हैं लेकिन वर्तमान समय में खिलाड़ी अपनी फील्डिंग पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं यही करण है कि आजकल हम एक से बढ़कर एक जबरदस्त कैच देखने को मिलते हैं

आज के आर्टिकल में हम आपको Best Fielder in The World  के बारे में बताएंगे...

1. रवींद्र जडेजा (भारत)

भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक रवींद्र जडेजा से बेहतर फील्डर वर्तमान में शायद ही कोई हो। जडेजा को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए 'सर रवींद्र जडेजा' के नाम से भी जाना जाता है। जडेजा भारत के चैंपियन खिलाड़ी हैं। विषम परिस्थिती में जडेजा अकेले दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

Best Fielder in The World

वह किसी भी पोजीशन पर फील्डिंग कर सकते हैं और उनके पास कैच लेने की अद्भुत क्षमता है। जडेजा का थ्रो इतना सटीक होता है कि वह कहीं से भी थ्रो मारते हैं तो गेंद सीधे विकेट पर ही जाकर लगती है। इन्होंने अपने इस कलात्मक शैली से कई बार भारत को विकेट भी दिलाए हैं।


2. एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक खिलाड़ी, एबी डिविलियर्स बेहतरीन फील्डर में से एक हैं। मैदान के हर कोने में शॉट खेलने का दम रखने वाले एबी डिविलियर्स किसी भी गेंदबाज़ के लिए बुरे सपने से कम नहीं हैं। डिविलियर्स के नाम मात्र 31 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है।

Best Fielder in The World

डिविलियर्स को अक्सर क्रिकेट के मैदान पर उछलते और लुढ़कते हुए देखा जाता था, जब वह कैच लेने के लिए जाते थे। वह अपनी तेजी और फुर्ती के कारण गेंद को अक्सर सीमा के बाहर से भी रोक लेते थे। डिविलियर्स ने अपने करियर में कई शानदार कैच और थ्रो किए हैं, जो क्रिकेट के इतिहास में सबसे यादगार क्षेत्ररक्षण के रूप में जाने जाते हैं।

3. ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)

ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के मैदान पर एक महान क्षेत्ररक्षक और एंटरटेनर थे। वह अपनी डाइविंग कैच और सटीक थ्रोइंग के लिए जाने जाते थे।

Best Fielder in The World

उनकी फील्डिंग ने खेल को एक अलग स्तर पर पहुंचाया और उन्होंने सभी क्रिकेटरों को दिखाया कि फील्डिंग भी क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

4. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया)

Best Fielder in The World

शेन वॉटसन का फील्डिंग कौशल उनके क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य बनाता है, और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में अपनी फील्डिंग कौशल का परिचय दिया है।

5. फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)

Best Fielder in The World

दक्षिण अफ्रीकी टीम के Rocket Man कहे जाने वाले फाफ डु प्लेसिस अच्छी बल्लेबाजी तो करते ही हैं और फील्डिंग भी बहुत ही अच्छे तरीके से करते हैं। ये आईपीएल में CSK की तरफ से खेलते थे और अब RCB टीम के कप्तान है और तूफानी ओपनिंग करते है। इन्होने कई सारे Impossible कैच को भी आसानी से लपकते हैं।

6. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

Best Fielder in The World

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेठ बल्लेबाज़ मे से एक स्टीव स्मिथ बहुत ही शानदार फील्डर भी हैं। मैदान में अक्सर इन्हें गोते लगाते हुए आप देख सकते हैं।

7. विराट कोहली (Virat Kohli)

Best Fielder in The World

भारत के पूर्व कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली दुनिया के Best Fielder है। विराट कोहली आधुनिक समय में दुनिया के टॉप बल्लेबाज़ एंव फील्डर में से एक है और इसके पीछे का राज है – फ़िटनेस, जिसमें वह सबसे आगे है। यहीं इनको सभी क्रिकेटरों से अलग करता है।

8. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)

Best Fielder in The World

कीरोन पोलार्ड ने अपनी फील्डिंग से वेस्टइंडीज के लिए कई मैच जीते हैं। वह अपनी टीम के लिए एक बड़ा स्तंभ हैं और उनकी फील्डिंग ने हमेशा विरोधियों को दबाव में रखा। पोलार्ड क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान क्षेत्ररक्षकों में से एक हैं और उनकी फील्डिंग ने खेल को एक अलग स्तर पर पहुंचाया है।


9. सुरेश रैना (भारत)

सुरेश रैना को क्रिकेट मैदान पर एक अद्वितीय फील्डर के रूप में जाना जाता है। उनका फील्डिंग कौशल और तेज दौड़ने की क्षमता क्रिकेट की दुनिया में प्रसिद्ध है।

Best Fielder in The World

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और Mr. IPL कहे जाने वाले सुरेश रैना भारत के बेस्ट बल्लेबाज़ है। वह फील्डिंग के मामले में भी बहुत ज्यादा आगे हैं, इनके नाम 150 से अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है और इनको आईपीएल में दो बार बेस्ट कैचर का अवार्ड भी मिला हुआ है।

10. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

ब्रेंडन मैकुलम एक महान क्षेत्ररक्षक थे। मैकुलम ने अपने करियर में कई शानदार कैच और थ्रो किए हैं, जो क्रिकेट के इतिहास में सबसे यादगार क्षेत्ररक्षण के रूप में जाने जाते हैं।

Best Fielder in The World

इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी क्रिकेट के मैदान पर अपनी खास पहचान बनाई है। इन खिलाड़ियों का फील्डिंग में फुर्ती और कैच लेने की क्षमता ने उन्हें क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक बना दिया है।

World no.1 Fielder in Cricket

दोस्तों, जब भी क्रिकेट इतिहास के सबसे महान फील्डर की बात आती है तो उसमें जॉन्टी रोड्स का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। जॉन्टी रोड्स को फ़िल्डिंग के क्षेत्र में क्रांति लाने का श्रेय हमेशा दिया जाता है। जॉन्टी रोड्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में 139 कैच लपके हैं।

World no.1 Fielder in Cricket

बल्लेबाज़ जॉन्टी रोड्स की फ़िल्डिंग से खिलाडियों में इतना खौफ था कि अगर गेंद उनकी तरफ जाती थी तो वह क्रीज़ के अंदर खड़े रहने में ही अपनी भलाई समझते थे। आस्ट्रेलिया के महान पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जॉन्टी रोड्स को क्रिकेट का सर्वकालीन महान फ़िल्डर बताया था।


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.